West Bengal Politics: ममता की रैली से पहले हुगली में बवाल, कुणाल घोष की कार पर अंडे-पत्थर फेंकने का आरोप; काले झंडे दिखाए

श्रीरामपुर। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से पहले राजनीतिक तनाव देखने को मिला। रैली में शामिल होने जा रहे टीएमसी विधायक कुणाल घोष की कार पर उत्तरपाड़ा इलाके में अंडे और पत्थर फेंके जाने की खबर सामने आई। घटना में कार का पिछला शीशा टूटने की बात भी सामने आई है। काले झंडे दिखाकर नारेबाजी रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तरपाड़ा में कुछ लोगों ने कुणाल घोष की गाड़ी को घेर लिया और काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद उनकी कार पर अंडे और पत्थर फेंके गए। कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी […]