West Bengal: ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, बोतल और जूते फेंके; हिरासत में मौत के मामले को लेकर प्रदर्शन

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने काफिले को घेरकर कथित तौर पर पत्थर, पानी की बोतलें और जूते फेंके। ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के दिवंगत कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने जा रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान स्थानीय पुलिस पर हिरासत में मौत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। ‘पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला’- ममता बनर्जी घटना के बाद ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी […]

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका : राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा, TMC में बढ़ी सियासी हलचल

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में जारी इस्तीफों और बगावत के बीच अब अभिनेत्री से नेता बनीं कोयल मलिक ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। महज तीन महीने पहले बनी थीं राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने 6 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा भेजा था, लेकिन शपथ लेने के महज तीन महीने बाद ही उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। वह […]

TMC में बड़ा राजनीतिक भूचाल: ममता बनर्जी का एक्शन, अरूप रॉय समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुई अंदरूनी कलह अब खुली बगावत में बदलती नजर आ रही है। इसी बीच पार्टी सुप्रीमो ममता बनेर्जी ने बड़ा कदम उठाते हुए अरूप रॉय, फिरहाद हाकिम समेत आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पार्टी के भीतर असंतोष लगातार बढ़ रहा था। पहले कुछ विधायकों की नाराजगी सामने आई, फिर राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे और लोकसभा सांसदों के एक गुट के विरोध ने पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। ‘असली टीएमसी’ […]

भवानीपुर में हार के बाद कोर्ट पहुंचीं ममता : शुभेंदु की जीत को दी चुनौती, EVM सील करने की मांग

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा कानूनी और राजनीतिक संग्राम शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो Mamata Banerjee ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर मिली हार को चुनौती देते हुए Calcutta High Court का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने भाजपा नेता Suvendu Adhikari की जीत के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की है। अपने ही गढ़ में मिली करारी हार 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को उनके पारंपरिक राजनीतिक गढ़ भवानीपुर से अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,105 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। इस नतीजे ने राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल ला दिया और […]

10 जनपथ पर क्या पकी नई राजनीतिक खिचड़ी? सोनिया-ममता की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

  नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में एकजुटता और बेहतर तालमेल पर जोर दिए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को सियासी गलियारों में उस समय हलचल तेज हो गई, जब Mamata Banerjee ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष Sonia Gandhi से उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब विपक्षी राजनीति में नए समीकरणों की चर्चाएं तेज हैं। क्या रही बातचीत की वजह? सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन की रणनीति, भाजपा के खिलाफ साझा मोर्चे को मजबूत करने और हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। पश्चिम बंगाल में चुनावी झटके के बाद तृणमूल […]

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी संग्राम तेज: ममता का धरना, भाजपा पर मतगणना में धांधली के आरोप

० हार के बाद TMC का हल्लाबोल, भाजपा बोली- विरोध प्रदर्शन से नहीं पड़ेगा कोई असर कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। 15 वर्षों तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव परिणामों के बाद टीएमसी लगातार मतगणना में धांधली के आरोप लगा रही है, जबकि भाजपा इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीएमसी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया। रानी रासमणि एवेन्यू पहुंचीं ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की […]

पश्चिम बंगाल की राजनीति में गरमाई बयानबाज़ी, ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना,कहा -‘बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने शुक्रवार को भाजपा पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बंगाल में हुआ है और वह जीवनभर यहीं रहेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में जीत के बाद उनकी लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर भी जारी रहेगी। भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, “भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों की जानकारी हमारे पास है। आपने पार्टी पृष्ठभूमि के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति की है। याद रखिए, आप हमें हरा नहीं सकते। हम अन्याय के खिलाफ और अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता पाना […]