10 दिन पहले खुल रही विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा, 20 अक्टूबर से पर्यटक कर सकेंगे भूमिगत दुनिया का दीदार
जगदलपुर। बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती और रहस्यमयी भूमिगत दुनिया को करीब से देखने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा 20 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। अनुकूल मौसम के चलते इस बार गुफा को निर्धारित समय से करीब 10 दिन पहले खोला जा रहा है। आमतौर पर हर साल छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 1 नवंबर से पर्यटकों को यहां प्रवेश दिया जाता था। मौसम अनुकूल, गुफा में पानी और फिसलन का खतरा कम कोटमसर गुफा को भूमिगत दुनिया के नाम से भी जाना जाता है। गुफा के भीतर बनी प्राकृतिक […]



