बस्तर में कामचोर ठेकेदारों पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, 6 ब्लैकलिस्ट; 2 के पंजीयन रद्द

  रायपुर। बस्तर में सड़कों और पुलों के निर्माण में लगातार देरी और बेहद धीमी प्रगति को लेकर लोक निर्माण विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। काम पूरा करने में रुचि नहीं लेने वाले 6 ठेकेदारों के पंजीयन का नवीनीकरण रोक दिया गया है, जबकि इनमें से 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त कर दिए गए हैं। विभाग ने कार्रवाई की अवधि 2 से 5 साल तक तय की है। बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं सुधरा काम लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, संबंधित ठेकेदारों को अनुबंध के तहत काम पूरा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए। अनुबंध अवधि बढ़ाने और ठेकेदारों की ओर से शपथ पत्र दिए […]

बस्तर के जंगलों में फिर दिखा बाघ! खुटीगुड़ा पारा में हलचल, ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत

  जगदलपुर। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा स्थित खुटीगुड़ा पारा इलाके में बाघ के विचरण की खबर सामने आने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संभावित विचरण वाले इलाकों का जायजा लिया। टीम ने जंगल और आसपास के क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की, ताकि बाघ की मौजूदगी और उसके मूवमेंट को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सके। मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया सतर्क बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में एहतियात […]

बस्तर में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, 485 छात्रों को थमा दी गलत मार्कशीट; कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

  ० 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को गलत अंकसूची मिलने से मचा भ्रम, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश जगदलपुर। बस्तर जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में कक्षा 5वीं और 8वीं के 485 विद्यार्थियों को गलत मार्कशीट वितरित कर दी गई, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भ्रम और नाराजगी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित बीईओ (BEO) और एबीईओ (ABEO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित विद्यार्थियों की गलत अंकसूचियों को तत्काल सुधारकर सही मार्कशीट उपलब्ध […]

बोधघाट परियोजना पर बढ़ा आदिवासी विरोध, भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

  जगदलपुर। बस्तर संभाग की बहुप्रतीक्षित लेकिन विवादों में घिरी बोधघाट परियोजना को लेकर आदिवासियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। परियोजना के लिए चल रहे सर्वे कार्य के बीच प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने 21 जून को एक बड़ी बैठक आयोजित की, जिसमें दावा किया गया कि परियोजना से लगभग 56 गांवों के 50 हजार से अधिक आदिवासी प्रभावित होंगे। बैठक में क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस नेताओं, सांसदों तथा विधायकों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार भाजपा का कोई भी विधायक, सांसद या वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस की ओर से बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जगदलपुर के पूर्व विधायक […]

बस्तर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, नापजोख के दौरान आरआई समेत तीन लोगों से मारपीट

० अदालत के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची थी राजस्व टीम, ग्रामीणों के विरोध के बाद गांव में बढ़ा तनाव बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करपावंड गांव में जमीन विवाद को लेकर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम के सामने विवाद हिंसक हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमीन मालिक, जमीन बेचने वाले व्यक्ति और राजस्व निरीक्षक (आरआई) के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शेराराम चौधरी ने मदन निषाद से करीब 10 एकड़ 10 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस जमीन […]

बस्तर के युवाओं को मिलेगी सपनों की उड़ान, अब बन सकेंगे कमर्शियल पायलट

  जगदलपुर। बस्तर के युवाओं, खासकर जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए आसमान छूने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। पहली बार क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को कमर्शियल पायलट बनने का अवसर मिलेगा, जहां आर्थिक स्थिति उनके सपनों के आड़े नहीं आएगी। इस पहल के तहत चयनित अभ्यर्थियों की पूरी पायलट ट्रेनिंग का खर्च देश की प्रमुख एयरलाइन वहन करेगी। IndiGo Airlines की ‘Giving Wings to Fly’ पहल को Shaheed Mahendra Karma University और स्वावलंबी भारत अभियान के सहयोग से बस्तर तक पहुंचाया गया है। यह कार्यक्रम क्षेत्र के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। लाखों रुपये की ट्रेनिंग होगी मुफ्त योजना […]

जगदलपुर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू, बस्तर को विकास-शांति मॉडल बनाने पर जोर

जगदलपुर। जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और नीतिगत मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जा […]