लखनऊ अग्निकांड के बाद गरजा बुलडोजर एक्शन: 15 मौतों वाले अवैध कॉम्प्लेक्स पर चलेगा पीला पंजा

  लखनऊ। अलीगंज में 15 लोगों की जान लेने वाले भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। जिस अवैध कॉम्प्लेक्स में आग लगने से यह दर्दनाक हादसा हुआ था, उसे जमींदोज करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने साफ कर दिया है कि 7 जुलाई को अवैध इमारत पर बुलडोजर चलेगा। बुधवार सुबह एलडीए की पांच सदस्यीय जांच टीम मौके पर पहुंची और भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए और भवन की वैधता की जांच की। इसी दौरान कॉम्प्लेक्स पर अग्निकांड की तस्वीरों के साथ नया नोटिस भी चस्पा किया गया। […]