रक्षाबंधन से पहले CM साय का बड़ा तोहफा, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में आएंगे ₹631 करोड़

  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। राखी से पहले खाते में पहुंचेगी सितंबर की किस्त मुख्यमंत्री साय बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसी दौरान महतारी वंदन योजना की राशि का अंतरण किया जाएगा। खास बात यह है कि 31वीं किस्त का भुगतान […]

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में फिर खुलेगा पोर्टल, हजारों महिलाओं को मिलेगा मौका

  रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा खोलने जा रही है, जिससे अब तक आवेदन नहीं कर सकीं पात्र विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ लेने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। बस्तर से होगी शुरुआत सरकार पोर्टल को चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगी। सबसे पहले बस्तर संभाग के जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी […]