मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हिंसक भीड़ का हमला, तीन वाहन फूंके, पथराव और तोड़फोड़

० तलाशी अभियान के कुछ घंटे बाद भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों ने पुलिस और CRPF की मदद से संभाला मोर्चा इंफाल/सेनापति। मणिपुर के सेनापति जिले में मंगलवार रात असम राइफल्स के एक कैंप पर हिंसक भीड़ ने हमला कर दिया। भीड़ ने कैंप पर पथराव किया, तोड़फोड़ की और सुरक्षा बलों के तीन वाहनों में आग लगा दी। हालात बिगड़ने पर असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया। खुफिया सूचना के बाद चला था तलाशी अभियान रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के अनुसार, असम राइफल्स को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि सेनापति जिले के माकुइलोंगदी क्षेत्र में हथियारबंद उग्रवादी […]

Manipur: मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा बवाल, 10 दिन के बंद का किया एलान

इंफाल। मणिपुर में मेतेई संगठन के नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन जारी रहे, जबकि प्रशासन ने इंफाल घाटी के पांच जिलों में निषेधाज्ञा लागू की और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रदर्शनकारियों ने इंफाल पश्चिम जिले के उरिपोक और कोइरेंगई और इम्फाल पूर्व जिले के खुराई में सड़कों पर जलते टायरों को फेंककर निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया। कोइरेंगई में प्रदर्शनकारियों ने सड़क खोदकर उस पर मिट्टी के ढेर लगा दिए, ताकि सुरक्षा बलों की आवाजाही को रोका जा सके। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन असम के पड़ोसी जिले जिरिबाम में भी हुए।   इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, थौबाल, बिष्णुपुर और काकचिंग […]