Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का एयरलाइन सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की दिल्ली से 3 उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट में आई तकनीकी खराबी का असर अब भारत की विमानन सेवाओं पर भी दिखने लगा है. इस आउटेज के चलते स्पाइसजेट ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से संचालित होने वाली तीन उड़ानें रद्द कर दीं. वहीं, कुछ अन्य उड़ानों के परिचालन में भी देरी हुई है. हालांकि, एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि उसकी उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. एयरलाइनों ने यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी है. स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द, दो में हुई देरी माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्पाइसजेट की दिल्ली से पुणे, लेह और मुंबई जाने वाली तीन उड़ानें […]