G7 में मोदी-ट्रंप मुलाकात पर दुनिया की नजर, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम एशिया संकट पर होगी अहम चर्चा

  कनाडा। जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है। इस बहुप्रतीक्षित मुलाकात में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता सूत्रों के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब एक वर्ष तक चली वार्ताओं के बाद दोनों देशों ने फरवरी में अंतरिम व्यापार समझौता किया था। अब आने वाले कुछ सप्ताह में व्यापक समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा […]