MP Rain: उफनते नाले में समाई ईको वैन, 9 की मौतउफनते नाले में समाई ईको वैन, 9 की मौत; 2 ने तैरकर बचाई जान

० राजगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर, पुल के ऊपर से बह रहा था पानी; ग्रामीणों ने रोका फिर भी चालक ने उठाया जोखिम राजगढ़। मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश के बीच राजगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया। पड़ाना गांव के पास उफनते झिरी नाले को पार करने की कोशिश कर रही ईको वैन तेज बहाव में बह गई। हादसे के वक्त वाहन में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि परिवार देवास जिले के सतवास से सारंगपुर के कड़लावद जा रहा था। देवास से आ […]