मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाने की साजिश नाकाम! मुंबई से 14,900 जहरीले कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मुहर्रम जुलूस को कथित तौर पर निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने समय रहते पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन कैप्सूलों में चूहे मारने वाली जहरीली दवा भरी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बिना अनुमति लोगों में कैप्सूल बांटता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में […]



