नारायणपुर में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा प्रहार, जंगल से हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
० बीएसएफ की सर्चिंग में जमीन के भीतर छिपा नक्सली डंप मिला; राइफल, संचार उपकरण, आईईडी सामग्री और वर्दी बरामद नारायणपुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को नारायणपुर जिले में बड़ी सफलता मिली है। जिले को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद भी जारी सघन सर्चिंग अभियान के दौरान बीएसएफ की 133वीं वाहिनी ने ग्राम कदेर के जंगल से नक्सलियों द्वारा जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया हथियारों और अन्य सामग्रियों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। बीएसएफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कदेर के जंगल में नक्सलियों ने हथियार और अन्य सामान छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके में सर्च […]



