Nepal Road Accident: नेपाल में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी ईवी, 10 की मौत
नेपाल: पड़ोसी देश नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य घायल हो गये. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. काठमांडू से सर्लाही जा रही थी इलेक्ट्रिक वैन जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इलेक्ट्रिक वैन का रजिस्ट्रेशन नंबर मधेश प्रदेश 03-001 ज 0880 था. वाहन काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रहा था. इसी […]


