न्यू लूक एथनॉल प्लांट द्वारा बिना CO2 प्लांट लगाये स्थानीय ग्राम वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़

  रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नितिन भंसाली ने कहा कि न्यू लुक बायोफ्यूल्स जो की ग्राम फुलजार जिला राजनांदगांव में संचालित है जो की एथनॉल निर्माण का 170 केएल क्षमता का प्लांट है। उद्योग और शासकीय नियमों के अनुसार संचालित उद्योग को प्लांट संचालन से पूर्व पर्यावरण स्वीकृति (EC) जारी करने से पूर्व सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त के अनुसार जहरीली गैसों के उत्सर्जन को नियंत्रित करने के लिए (CO2) प्लांट स्थापित करना अनिवार्य है, जिस अनिवार्य शर्त का पालन प्लांट द्वारा नहीं किया गया है. उक्त एथनॉल प्लांट विगत 2 वर्षों से नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना CO2 प्लांट लगाये स्थानीय ग्राम वासियों के जीवन […]