BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को आएंगे छत्तीसगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के बड़े नेताओं का जमावड़ा होने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। CM विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर आएंगे नितिन नबीन जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम […]