एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह बने कार्यकारी निदेशक
कोरबा। एनटीपीसी लिमिटेड ने वरिष्ठ अधिकारी एवं एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह को कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत किया है। ऊर्जा और खनन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक के अनुभव वाले सिंह की यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, परिचालन दक्षता और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान मानी जा रही है। वर्ष 1993 में एनटीपीसी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अखिलेश सिंह ने कंपनी की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और प्रतिष्ठानों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक श्री सिंह ने रिहंद, विंध्याचल, लारा, बोंगाईगांव और पश्चिमी क्षेत्र-II, रायपुर सहित विभिन्न इकाइयों में अपनी सेवाएं दी […]



