ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा: बस और ऑटो की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल
गंजाम। ओडिशा के गंजम जिले में शुक्रवार को एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लाडकापल्ली चौराहे के पास तेज रफ्तार बस और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार कि मौके पर मची चीख-पुकार पुलिस के मुताबिक हादसे के समय ऑटो रिक्शा में कई यात्री सवार थे। तेज रफ्तार बस ने ऑटो को सीधे टक्कर मार दी, […]



