रायपुर रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई; जांच के लिए भेजे गए सैंपल

  रायपुर। राजधानी रायपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर से करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचा था। सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल परिसर में बुधवार को करीब 500 किलो संदिग्ध पनीर मिलने से हड़कंप मच गया। पनीर की गुणवत्ता और शुद्धता पर संदेह होने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध पनीर […]