रायपुर में पवन खेड़ा का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- PM बताएं आखिर किससे नहीं डरते …

० विदेश नीति, महंगाई, स्मार्ट मीटर और राम मंदिर मामले पर साधा निशाना, कहा- ‘अयोध्या की लूट तो झांकी है…’   रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति, महंगाई, बेरोजगारी और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को बताएं कि आखिर वे “किससे नहीं डरते?” खेड़ा ने कहा, “हम प्रधानमंत्री से सिर्फ एक सूची चाहते हैं कि आखिर वे किससे नहीं डरते। चीन, पाकिस्तान, नेपाल… देश को यह जानने का अधिकार है।” उन्होंने सरकार […]

राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को मिला टिकट

  नई दिल्ली। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात नेताओं के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन […]

तेलंगाना हाईकोर्ट: पवन खेड़ा को राहत, एक हफ्ते की अग्रिम जमानत मिली

  हैदराबाद। तेलंगाना हाईकोर्ट ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम में दर्ज एक मामले में बड़ी राहत देते हुए एक हफ्ते की अग्रिम जमानत प्रदान की है। यह आदेश शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान पारित किया गया। न्यायमूर्ति सुजाना कलासिकम ने अपने आदेश में कहा कि पवन खेड़ा को एक सप्ताह का समय दिया जाता है, ताकि वे संबंधित अदालत में जाकर नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकें। इस अवधि के दौरान उन्हें शर्तों के साथ गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की गई है। असम पुलिस के मामले से जुड़ा है विवाद यह मामला असम पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पवन खेड़ा ने […]