ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए भूमि आरक्षण और किफायती आवास उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय सम्मान

0 विश्व पर्यावास दिवस पर विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रहण किया पुरस्कार नई दिल्ली. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए भूमि आरक्षण तथा एएचपी (Affordable Housing in Partnership) के माध्यम से आवास उपलब्ध कराने की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष मान्यता प्रदान की गई है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को यह सम्मान प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सह-राज्य मिशन संचालक, पीएमएवाई (शहरी) […]