रायपुर प्रेस क्लब का होगा कायाकल्प, एक करोड़ रुपये से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुरूप रायपुर प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये की राशि से प्रेस क्लब भवन का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण किया जाएगा। गुरुवार को जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण कर प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भवन की वर्तमान आवश्यकताओं का आकलन किया गया और आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप निर्माण, इंटीरियर, साज-सज्जा एवं आधारभूत ढांचे की रूपरेखा पर चर्चा हुई। जनसंपर्क आयुक्त ने वरिष्ठ पत्रकारों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों से सुझाव लेकर उन्हें योजना […]



