BTI ग्राउंड को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- यहां नहीं बनेगा कोई व्यावसायिक या आवासीय परिसर
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि बीटीआई ग्राउंड में किसी भी तरह का व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई निर्माण होता है, तो वह ग्राउंड से लगे सरकारी कर्मचारियों के जर्जर मकानों की जगह पर होगा। नुआखाई भेंटघाट में राष्ट्रपति का आगमन गौरव की बात विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ प्रवास और राजधानी रायपुर में आयोजित नुआखाई भेंटघाट कार्यक्रम को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी […]



