इबोला का खतरा बढ़ा: रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, यात्रियों की हो रही सख्त जांच
रायपुर। दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जांच व्यवस्था लागू की गई है। यहां आने वाले बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल राज्य या देश में इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने […]



