इबोला का खतरा बढ़ा: रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, यात्रियों की हो रही सख्त जांच

  रायपुर। दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जांच व्यवस्था लागू की गई है। यहां आने वाले बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल राज्य या देश में इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने […]

ईबोला जैसे खतरनाक वायरस से निपटने की तैयारी: रायपुर में बनेगा डेडिकेटेड आइसोलेशन सेंटर

  रायपुर। वैश्विक स्तर पर तेजी से फैल रही संक्रामक बीमारियों, खासकर ईबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विशेष आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर को भेजे गए पत्र में संदिग्ध मरीजों के त्वरित इलाज, संक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस डेडिकेटेड आइसोलेशन सेंटर तैयार करने को कहा गया है। साथ ही राज्य सर्विलेंस यूनिट और आईडीएसपी को भी स्थिति की जानकारी देने के […]

इबोला वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट, विदेश से आने वाले यात्रियों पर बढ़ी निगरानी

  दिल्ली। भारत सरकार के Directorate General of Health Services (DGHS) ने इबोला वायरस को लेकर नई हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा है जो इबोला प्रभावित देशों से भारत आ रहे हैं या हाल ही में वहां की यात्रा कर चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एयरपोर्ट्स पर निगरानी और स्वास्थ्य जांच को और सख्त कर दिया है। इन देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर World Health Organization (WHO) के अनुसार Democratic Republic of the Congo, Uganda और South Sudan फिलहाल इबोला संक्रमण के लिहाज से हाई-रिस्क देशों में शामिल हैं। ऐसे में इन देशों से आने […]