कोल लेवी स्कैम: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर, शराब घोटाले पर भी होगी पूछताछ
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी (कोयला घोटाला) मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को रायपुर की विशेष अदालत ने 17 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद अब जांच एजेंसी अगले आठ दिनों तक उनसे कथित अवैध लेन-देन, अन्य आरोपियों की भूमिका और धन के इस्तेमाल को लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी। तीन साल तक फरार रहने के बाद हुई गिरफ्तारी रामगोपाल अग्रवाल लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए अदालत से स्थायी वारंट जारी किया गया था। ईओडब्ल्यू ने पिछले सप्ताह उनके खिलाफ कार्रवाई तेज की थी। सूत्रों के […]



