रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने निभाई ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा
रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दोनों ने पारंपरिक ‘छेरा-पहरा’ की रस्म भी निभाई। सोने की झाड़ू से निभाई छेरा-पहरा की परंपरा रथयात्रा शुरू होने से पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सोने की झाड़ू से रथमार्ग का प्रतीकात्मक शुद्धिकरण किया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और […]



