मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, करंट लगने से 2 की मौत, 15 झुलसे

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे पूरे ताजिए में करंट फैल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग झुलस गए। कई अन्य लोग भगदड़ और अफरा-तफरी में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे गांव में मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान करीब 15 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकरा गया। बिजली का तेज करंट पूरे ताजिए में फैल गया और उसे उठा रहे […]