Sawan 2026: सावन में क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए व्रत और खानपान से जुड़े जरूरी नियम
० सावन में सात्विक भोजन को माना गया श्रेष्ठ, सोमवार व्रत में इन चीजों से करें परहेज भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त व्रत, पूजा और सात्विक जीवनशैली अपनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ आयुर्वेद भी सावन में हल्का और सुपाच्य भोजन करने की सलाह देता है। माना जाता है कि इस महीने खानपान के नियमों का पालन करने से आध्यात्मिक लाभ के साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। सावन में इन चीजों से करें परहेज धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में मांस, मछली, अंडा, शराब और अन्य तामसिक खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। प्याज […]



