Bilaspur Violence: बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दोनों पक्षों से 11 गिरफ्तार; 350 जवान तैनात
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। घटना के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने जांच और संदिग्धों की पहचान के बाद अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती कार्रवाई में 16 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर दोनों मामलों में गिरफ्तारियां की गई हैं। केस नंबर 488 में 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध क्रमांक 488/2026 में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौला बक्स उर्फ […]



