सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका: मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, राज्यसभा नामांकन विवाद पर हस्तक्षेप से इनकार

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनके नामांकन पत्र को रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता और ऐसे मामलों में कानूनी उपाय चुनाव याचिका के जरिए ही उपलब्ध है। सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत में जोरदार पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि जिस निजी शिकायत के आधार पर नटराजन का नामांकन खारिज किया गया, उस पर किसी सक्षम अदालत ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है और […]

CG Breaking: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर लगी रोक; सीबीआई से जवाब तलब

बिलासपुर /दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के नेता Amit Jogi को बड़ी अंतरिम राहत देते हुए उनके सरेंडर पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहेगी जब तक सीबीआई अपना जवाब कोर्ट में दाखिल नहीं कर देती। यह मामला दो अलग-अलग याचिकाओं से जुड़ा है, जिन पर सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई की गई। अमित जोगी की ओर से हाईकोर्ट के उन दोनों आदेशों को चुनौती दी गई थी, जिनमें उन्हें सरेंडर करने के निर्देश दिए गए थे। हाईकोर्ट ने पहले आदेश में अमित जोगी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने को कहा था और उन्हें हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद […]

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ते साइबर अपराधों पर जताई गंभीर चिंता,CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोगों का भी शिकार चौंकाने वाला

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश में “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर हो रही साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि उच्च शिक्षित और जागरूक लोग भी इस तरह के साइबर अपराधों का शिकार हो रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची भी शामिल थे, इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रही थी। इस दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमानी ने अदालत को बताया कि सरकार इस मुद्दे पर लगातार काम कर रही है और संबंधित […]