Surajpur Crime: जिला जेल में दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने उठाया आत्मघाती कदम! हाथ पर मिले धारदार हथियार से कटने के निशान
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी के हाथ में धारदार वस्तु से कटने के निशान मिलने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। चोट लगने की जानकारी मिलते ही आरोपी को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है। मां-बेटे की हत्या का आरोपी है प्रवेश कुमार जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रवेश कुमार को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर केशवनगर में एक शिक्षिका और उसके बेटे की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, हत्या […]



