मानसून से पहले कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- नाले अतिक्रमण की चपेट में, जलभराव का खतरा बढ़ा

रायपुर। मानसून की दस्तक से पहले राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और नगरीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन अब तक नालों और नालियों की समुचित सफाई नहीं हो सकी है, जिससे शहर में जलभराव की स्थिति बनने का खतरा बढ़ गया है। सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि राजधानी के मोवा, सड्डू नाला, भनपुरी, प्रोफेसर कॉलोनी, राजातालाब, न्यू शांति नगर और गोरखा कॉलोनी समेत कई प्रमुख नाले अतिक्रमण की वजह से सिकुड़ गए हैं। उन्होंने […]