अनंतनाग में आतंकी हमला, अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शहीद
० लाल चौक में आतंकियों ने की फायरिंग, TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। हमले में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन शहीद हो गए। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में हुई। हमले के तुरंत बाद घायल हेड कांस्टेबल को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अनंतनाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्रारंभिक […]



