Gariaband News: उदंती टाइगर रिजर्व में वन विभाग-पुलिस टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान भीड़ ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसमें खल्लारी थाना प्रभारी (TI) टुमनलाल डडसेना समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिला वनरक्षक और एक सुरक्षा श्रमिक शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है। 102 हेक्टेयर वनभूमि से कब्जा हटाने पहुंची थी टीम जानकारी के अनुसार, घटना उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के आरसीकन्हार रेंज के अंतर्गत करका गांव के जंगल में […]



