सुरक्षा के लिए लगे क्रैश बैरियर अब बन रहे जानलेवा खतरा

० NH-130C पर जर्जर गार्ड रेल से बढ़ा हादसों का डर, लोगों ने उठाई तत्काल सुधार की मांग राधे पटेल , गरियाबंद/देवभोग।राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर (गार्ड रेल) अब खुद हादसों की वजह बनते नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए ये लोहे के बैरियर लंबे समय से मरम्मत और निगरानी के अभाव में जर्जर हो चुके हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। क्रैश बैरियर का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के दौरान वाहन को सड़क से नीचे गिरने या अनियंत्रित होने से रोकना होता है, लेकिन खराब रखरखाव अब इन्हें खतरनाक बना […]

गरियाबंद में तेंदुए का कहर, 7 वर्षीय बच्चे पर हमला, गंभीर रूप से घायल

गरियाबंद। जिले के कोदोबतर अंतर्गत चट्टानपारा इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तेंदुए ने 7 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चा पड़ोस के घर से टीवी देखकर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, घर लौटते समय घात लगाए तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे जंगल की ओर खींचने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और जान जोखिम में डालकर किसी तरह बच्चे को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत […]

गरियाबंद में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, डिप्टी डायरेक्टर से धक्का-मुक्की

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। बताया जा रहा है कि वरुण जैन के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला उदंती अभ्यारण के कोर जोन अंतर्गत सीतानदी रेंज के जैतपुरी गांव का है। वन विभाग ने कोर क्षेत्र में अतिक्रमण के आरोप में 166 परिवारों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज किया था। सभी […]