बस्तर के जंगलों में फिर दिखा बाघ! खुटीगुड़ा पारा में हलचल, ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत
जगदलपुर। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। भानपुरी वन परिक्षेत्र के मावलीगुड़ा स्थित खुटीगुड़ा पारा इलाके में बाघ के विचरण की खबर सामने आने के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और संभावित विचरण वाले इलाकों का जायजा लिया। टीम ने जंगल और आसपास के क्षेत्र में मिले पदचिह्नों की भी जांच की, ताकि बाघ की मौजूदगी और उसके मूवमेंट को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सके। मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया सतर्क बाघ की सूचना के बाद आसपास के गांवों में एहतियात […]



