Tirupati Industrial Accident: फार्मा यूनिट में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा घायल

तिरुपति। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार तड़के एक फार्मास्युटिकल यूनिट में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। सत्यवेडु मंडल के श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) स्थित टिल हेल्थकेयर की फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में बॉयलर फटने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम पांच कर्मचारियों की मौत की सूचना है, जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। नाइट शिफ्ट के दौरान हुआ धमाका जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ और इसके बाद यूनिट के अंदर आग फैल गई। धमाके की आवाज के बाद मौके पर अफरा-तफरी […]