UPSC प्री में चमके छत्तीसगढ़ के युवा, ट्राइबल यूथ हॉस्टल के सफल अभ्यर्थियों से दिल्ली में मिले सीएम साय
० मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी के लिए बढ़ाया हौसला, कहा— यह सिर्फ सफलता नहीं, मेहनतकश परिवारों के सपनों की जीत रायपुर/नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले ट्राइबल यूथ हॉस्टल, द्वारका के विद्यार्थियों ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (मेन्स) और इंटरव्यू के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के मेहनतकश और साधारण परिवारों के सपनों की जीत है। उन्होंने कहा […]



