Uttarakhand Weather: बारिश ने मचाई तबाही, NH-707A का बड़ा हिस्सा टूटा; मसूरी-यमुना ब्रिज मार्ग बंद
उत्तराखंड। लगातार हो रही बारिश के बीच डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए का बड़ा हिस्सा देर रात पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क टूटने के बाद कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच आवाजाही प्रभावित हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस, यात्रियों को अलर्ट सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर नहीं जाने की अपील की है।वहीं, यमुना घाटी की ओर से मसूरी […]



