भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ को किया शामिल

  विशाखापत्तनम। भारतीय नौसेना की ताकत में शनिवार को बड़ा इजाफा हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित समारोह में पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट-17ए स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ को औपचारिक रूप से शामिल किया। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह युद्धपोत ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और स्वदेशी रक्षा निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्वदेशी तकनीक से तैयार आधुनिक युद्धपोत ‘महेंद्रगिरि’ को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है, जबकि इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई ने किया है। इस युद्धपोत में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसमें देश के कई […]