Harmanpreet Kaur: विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, बोलीं- यह आसान फैसला नहीं था

  नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन अब वह बतौर खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए आगे बढ़ना चाहती हैं। हरमनप्रीत ने अपने संदेश में लिखा, “आज मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगी भर मेरे साथ रहेंगे।” 37 साल की उम्र में […]

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड

  नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत का स्वर्णिम खाता खुल गया है। महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई और 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अपने 2023 हांगझोउ के खिताब का सफल बचाव किया। भारत के लिए यह 2026 एशियन गेम्स का पहला स्वर्ण पदक भी है। […]