Asian Games 2026: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर जीता ऐतिहासिक गोल्ड
नई दिल्ली। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। अंकिता भकत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति शर्मा की तिकड़ी ने फाइनल में मजबूत दक्षिण कोरियाई टीम को 5-3 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस जीत के साथ तीरंदाजी में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या चार हो गई है, जबकि एशियन गेम्स 2026 में यह देश का 11वां स्वर्ण पदक है। पहली बार महिला रिकर्व टीम के सिर सजा स्वर्ण भारतीय महिला रिकर्व टीम लंबे समय से एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक का इंतजार कर रही थी। 2010 ग्वांगझू और 2022 हांगझोउ एशियाड में […]


