Chhattisgarh News: WRS कॉलोनी में 101 फीट के रावण का दहन, CM साय बोले- हर व्यक्ति के भीतर के रावण को खत्म करना जरूरी
रायपुर। राजधानी रायपुर की डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के साथ हुई शानदार आतिशबाजी ने दशहरा मैदान में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, हर्षिता पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सत्य की विजय का उत्सव है दशहरा : मुख्यमंत्री साय रावण दहन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दशहरा सत्य की विजय और अधर्म […]



