Close

कांग्रेस की जन अधिकार रैली आज : राजधानी कई रुट 10 से 5 बजे तक रहेंगी प्रभावित

रायपुर। राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आज होने वाली कांग्रेस की जन अधिकार महारैली कार्यक्रम के देखते हुए रायपुर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रैली में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए राजधानी की कई सड़कों को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही कई सड़कों को आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद किया गया है। जन अधिकार महारैली कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था के लिए आश्रम तिराहा से एनआईटी की ओर आने वाली सड़क, टाटीबंध चौक से एम्स की तरफ आने वाली सड़क, गोल चौक रोहिणीपुरम से साइंस कॉलेज की ओर जाने वाले वाले मार्ग को बंद किया गया है।

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे इस महारैली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा भी हिस्सा लेंगी। कुमारी शैलजा के साथ इस महारैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसी के साथ साथ कई मंत्री और विधायकों की भी इस महारैली में शिरकत होने वाली है। कांग्रेस की कवायद है कि,इस रैली और सभा में हर उस वर्ग की सहभागिता हो जिनको आरक्षण विधेयक से लाभ मिलना है।

 

scroll to top