Close

ख़राब मौसम के कारण मुंबई की फ्लाइट नहीं हो पा रही लैंड , नागपुर में फंसे पैसेंजर

रायपुर। राजधानी में बुधवार सुबह से घने कोहरे के साथ ही मौसम बेहद ख़राब है। जिसके चलते एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। आधे घंटे से यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। जब तक मौसम साफ नहीं होता, उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट ने सुबह 9.50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। 11.30 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यहां मौसम खराब होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल गई। इस वजह से फ्लाइट को नागपुर ले जाया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं। बता दें कि राजधानी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बारिश हो रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

scroll to top