Close

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरबा में आज जन सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड से रायपुर आएंगे, फिर हेलीकॉप्टर से कोरबा जाएंगे। कल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर देर शाम रायपुर पहुंचे। उनके अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख नेता भी सभा में शामिल होंगे। वहीं, सह प्रभारी नितिन नबीन भी रायपुर पहुंचे और कोरबा रवाना हो गए। वहां उन्होंने सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।

शाह का यह दौरा भाजपा की उस राष्ट्रीय कार्ययोजना का हिस्सा है, जिसमें केंद्रीय नेताओं को हारी हुई लोकसभा सीटों पर जाना है। हालांकि, उनके दौरे को लेकर सियासी कयास तेज हो गए हैं कि वे कार्यकर्ताओं को कौन सा मंत्र देकर जाएंगे। शाह कोरबा में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन कोरबा से रायपुर आएंगे, फिर राजनांदगांव जाएंगे। वहां 8-9 को प्रदेश कार्यसमिति में हिस्सा लेंगे। अमित शाह के साथ बैठक में जिन मुद्दों पर बात होगी, उस पर कार्यसमिति में मंथन किया जाएगा।

 

scroll to top