Close

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक उद्घाटन में शामिल 1300 लोग पड़े बीमार, 14 अस्पताल में भर्ती

मुंबई। प्रधानमंत्री ने हाल ही में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया जिसके बाद वहां लोगों को टूरिस्ट की तरह घूमते हुए देखा। दरअसल, शनिवार को पुल जनता के लिए खोला गया, और कुछ ही घंटों बाद, कई लोगों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते देखा गया. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अपने वाहनों को रोकते हुए वहां सेल्फी लेते हुए देखे गए।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते शुक्रवार को नवी मुंबई में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के उद्घाटन के दौरान करीह 1.5 लाख लोग शामिल हुए थे। अब जानकारी मिली है कि इनमें से लगभग 1300 लोग डिहाइड्रेशन, एसिडिटी और शरीर में दर्द की वजह से बीमार पड़ गए थे। बीमार हुए लोगों में से केवल 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जिला सिविल सर्जन नितिन देवमाने ने कहा किइस तरह के किसी भी कार्यक्रम में अब तक इस तरह की मेडिकल तैयारियां नहीं देखी गई हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि लंबी यात्रा के चलते कई लोगों को एसिडिटी और डिहाइड्रेशन की समस्या हुई थी। उन्हें ओआरएस, ग्लूकोज और अन्य जरूरी मेडिकेशन दिया गया था।

वहीं दूसरी ओर, . लोगों ने पुल पर कूड़ा फैलाना भी शुरू कर दिया है, क्योंकि एक तस्वीर में पुल के किनारे कूड़ा पड़ा हुआ दिखा है. तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं. तस्वीरें देख कई इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और अधिकारियों से उनके खिलाफ कार्रवाई करने और नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगाने की मांग की है।

 

scroll to top