Close

खेलो भारत रन फॉर यूथ :बालिका वर्ग में रितु ने मारी बाजी, बालक वर्ग में रतनपुर के मनीष कुमार रहे प्रथम

0 11 वर्षीय प्रेरणा रही तीसरे स्थान पर 

गरियाबंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 16 जनवरी मंगलवार को खेलो भारत रन फॉर यूथ कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर किया गया। अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी ने भगवा झंडा दिखाकर बालिका मैराथन को रवाना किया, जो तिरंगा चौक से कलेक्ट्रेट से वापस गांधी मैदान तक रहा। जिसमें रितु ध्रुव ने 21 मिनट 58 सेंकड में दौड़ पूरा कर प्रथम, योगिता ध्रुव ने 23 मिनट 15 सेंकड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं 11 वर्षीय प्रेरणा ध्रुव ने 27 मिनट 10 सेंकड में पहुंचकर सबको रोमांचित करते हुए तृतीय स्थान में रही। जिन्हें नगद राशि व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

वहीं दूसरे राउंड में पुरुष वर्ग के 56 युवाओं में मैराथन दौड़ में भाग लिया, जिन्हें वंशगोपाल सिन्हा पार्षद नपा गरियाबंद ने भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। बालक वर्ग के प्रतिभागी तिरंगा चौक से गौरव पथ होते हुए भूतेश्वरनाथ से‌ वापस गांधी मैदान पहुंचे। जिसमें चपोरा रतनपुर के प्रतिभागी मनीष कुमार ने 22 मिनट 10 सेंकड में अपना दौड़ पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनको नगद राशि व शील्ड से पुरस्कृत कर सम्मान किया गया। द्वितीय स्थान भोजराम साहू कसडोल ने 23 मिनट 57 सेकण्ड में पूरा कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें भी नगद व शील्ड से सम्मानित किया गया, वहीं नरहरपुर के रामकरण साहू ने 25 मिनट 8 सेंकड में अपना दौड़ पूरा किया, जिन्हे नगद व शील्ड से पुरस्कृत किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अभाविप के पूर्व जिला संयोजक अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला सह संयोजक व पार्षद वंशगोपाल सिन्हा ने किया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनंत सोनी अभाविप के प्रदेश सहमंत्री, विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक रंजन यादव, पूरन लाल, पूरसरिया रिटायर्ड आर्मी आफिसर कार्यक्रम में महेन्द्र यादव, दीपक सिन्हा, राहुल सिन्हा, यामिनी सिन्हा, सुषमा यादव, निखिल साहू, सुर्यश कश्यप, हर्षित यदु, क्षितिज नारायण तिवारी, गजानन नागेश सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित थे।

scroll to top