Close

जिला मुख्यालय गरियाबंद में महिलाओं ने मनाया मकर संक्राति पर्व

गरियाबंद। मकर संक्राति के शुभ अवसर पर तहसील साहू संघ गरियाबंद की मातृशक्तियों द्वारा साहू छात्रावास प्रांगण में स्थित भक्तमाता कर्मा मंदिर में माता कर्मा भगवान राजिम लोचन की पुजा अर्चना एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं द्वारा सामुहिक रुप से नगर ,राज्य देश की मंगल कामना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.सुहागिन माताओ द्वारा सुख ,समृद्धि सौभाग्य का प्रतीक हल्दी कुमकुम का मंगल तिलक लगाकर तथा सुहाग सामाग्री भेंट कर हल्दी कुमकुम उत्सव मनाया गया.

उक्त कार्यक्रम में मुख्यरुप से श्रीमती मिलेश्वरी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ गरियाबंद ,श्रीमती पुष्पा साहू संयोजिका महिला प्रकोष्ठ ,श्रीमती तनु साहू महामंत्री महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ गरियाबंद ,सुनिता साहू उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरिता साहू संगठन मंत्री ,त्रेता साहू संयोजिका तहसील साहू संघ ,पुनिता साहू ,भुमिन साहू ,ग्रामीण अध्यक्ष शारदा साहू हरदी,ईन्दु साहू ताँवरबाहरा ,विमला साहू परसुली ,पदमणी साहू ,रेणुका साहू ,छाया साहू ,दीपिका साहू ,दामिनी साहू ,रुपा साहू नेहा जी,विद्या साहू ,वेदिका साहू ,रानु साहू ,तनुजा साहू ,अनिता साहू ,कुमुद साहू ,भुमि साहू ,गीता साहू इत्यादी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

scroll to top