Close

धमतरी:हार्डकोर सहित पॉच नक्सली माओवादी को किया गया गिरफ्तार

• नक्सली माओवादी से नक्सली पर्चा,नक्सली साहित्य नक्सली बैनर,मोबाईल फोन,फर्जी आधार कार्ड एवं एक वाहन को किया गया जप्त

धमतरी। ओडिशा की हार्डकोर महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये ओडिशा के अलावा कुछ और राज्यों में भी सक्रिए थी। बताया जा रहा है कि वो इलाज कराने के लिए धमतरी आई थी। यहां पुलिस ने उसे दबोचा है। उसके 4 और सहयोगी भी पकड़े गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, महिला नक्सली अपने सहयोगियों के साथ मोतियाबिंद का इलाज कराने यहां आई थी। उसके साथ 2 महिला और 2 पुरुष थे। पुलिस को यह इंपुट मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने इन्हें पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अब तक को जानकारी नहीं दी है।

कहा जा रहा है कि महिला नक्सली संगठन में बड़े पद पर थी। उसका नाम करुण सिंह है, जो खूंखार नक्सल कमांडर संग्राम सिंह की पत्नी है। ये भी बताया गया है कि रायपुर से बड़े पुलिस अधिकारी भी धमतरी पहुंचे हुए हैं। जो इस केस में जांच कर रहे हैं। मगर पुलिस ने इस बात की अब तक पुष्टि नहीं की है।

धमतरी में संदिग्ध महिला नक्सली होने की सूचना पर तत्काल टीम गठित कर पॉच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया.साथ ही रैन बसेरा नया बस स्टैंड के गाड़ी मिली जिसमें कुल पांच महिला एवं पुरुष बैठे मिले।
01. कमला बाई मट्टामी उर्फ सगुना उर्फ बिचा जगना पति मल्लाराजी रेड्डी उर्फ मुरली उर्फ संग्राम उम्र 50 वर्ष निवासी पोयरकोट गढ़चिरौली महाराष्ट्र बताया तथा स्वयं को प्रतिबंधित माओवादी संगठन के भांमरागढ़ क्षेत्र में डिवीजन कमेंटी मेंबर (डीवीसीएम) बताया,
02. मनत राम पोया पिता रामसाई पोया उम्र 27 वर्ष निवासी ताड़बेली थाना बांदे जिला कांकेर का निवासी होना एवं स्वंय को जनमिलिशया ताड़बेली क्षेत्र का होना बताया।
03. मैनी जुर्रे पति नरेश जुर्रे उम्र 30 वर्ष निवासी ताड़बेली थाना बांदे जिला कांकेर का होना एवं स्वंय को नक्सली सहयोगी पंचायत मिलिशया का सदस्य होना बताया।
04बालिका
05. वाहन चालक सुजन बाछर पिता सुभाष बाछर उम्र 32 वर्ष निवासी पी व्ही 89 विवेकनगर थाना बांदे जिला कांकेर का होना एवं नक्सली सहयोगी होना बताया ।

उपरोक्त कृत्य अपराध धारा 10, 13(1), 38(2) 39 (2) विधी विरूध्द क्रियाकलाप अधि० एवं धारा 147, 419 भादवि० एवं आई टी एक्ट की धारा 66 (घ) के तहत पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

scroll to top